NCERT Class 7 Hindi Nineteenth Chapter आश्रम का अनुमानित व्यय Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Nineteenth Chapter Ashram Ka Anumanit Baay Exercise Question Solution

आश्रम का अनुमानित व्यय

लेखा – जोखा

(1) हमारे यहाँ बहुत से काम लोग खुद नहीं करके पेशेवर कारीगर से करवाते हैं। लेकिन गांधी जी पेशेवर कारीगरों के आनेवाले औज़ार – छेनी हथौड़े , बसूले इत्यादि क्यों खरीदना चाहते होंगे ?

Ans :- गाँधी जी के मन में आश्रम के प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने की बात रही होगी क्योंकि जिन औज़ारों का ज़िक्र किया गया है, वे बढ़ई के कार्य अर्थात्‌ लकड़ी का सामान बनाने के काम में आता है। गाँधी जी अहमदाबाद में एक आश्रम खोलने का प्रयास कर रहे थे। वे चाहते थे कि आश्रम में सारा काम आश्रम के लोग स्वयं ही करें। इसके लिए वह औज़ारों की एक सूची तैयार कर रहे थे। ताकि आश्रम में रहकर ही उसकी ज़रूरतों का सामान स्वयं बनाया जा सके, आश्रम व उसके लोग स्वयं की ज़रूरतों के लिए किसी कारीगर पर निर्भर ना रहें।

(2) गांधी जी ने अखिल भारतीय कांग्रेस सहित कई संस्थाओं व आंदोलन का नेतृत्व किया।  उनकी जीवनी जीवनी या उनपर लिखी गई किताबों से उन अंशों को चुनिए जिनसे हिसाब – किताब के प्रति गांधी जी की चुस्ती का  पता चलता है।

Ans :- छात्र गांधी जी पर लिखी पुस्तकों में से लिखें।

(3) मान लीजिए , आपको कोई बाल आश्रम खोलना है।  इस बजट से प्रेरणा लेते हुए उसका  अनुमानित बजट बनाइए। इस बजट में दिए गए किन – किन मदों पर आप कितना खर्च करना चाहेंगे। किन नयी मर्दों को जोड़ना – हटाना चाहेंगे ?

(4) आपको कई बार लगता होगा कि आप कई छोटे – मोटे काम (जैसे – घर की पुताई , दूध दुहना , खाट बुनना ) करना चाहें तो कर सकते हैं। ऐसे कामों की सूची बनाइए , जिन्हें आप चाहकर भी नहीं सीख पाते। इसके कारण रहे होंगे ? उन कामों की सूची भी बनाइए , जिन्हें आप सीखकर ही छोड़ेंगे।

(5) इस अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने के बाद आश्रम के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में क्या – क्या अनुमान लगाए जा सकते है ?

भाषा की बात

(1) आनुमानिक शब्द अनुमान में इन प्रत्यय जोड़कर बना है। इन प्रत्यय जोड़ने पर अनुमान का न निन में परिवर्तित हो जाता है। नीचे – इन प्रत्यय वाले कुछ और शब्द लिखे हैं। उनमें मूल शब्द पहचानिए और देखिए कि क्या परिवर्तन हो रहा है।

माणित    व्यथित    द्रवित मुखरित

झंकृत शिक्षित    मोहित     चर्चित

इत प्रत्यय की भाँति इक प्रत्यय से भी शब्द बनते हैं और तब शब्द के पहले अक्षर में भी परिवर्तन हो जाता है, जैसे- सप्ताह+इक = साप्ताहिक। नीचे इक प्रत्यय से बनाए गए शब्द दिए गए हैं। इनमें मूल शब्द पहचानिए और देखिए कि क्या परिवर्तन हो रहा है-

मौखिक    संवैधानिक  प्राथमिक

नैतिक     पौराणिक    दैनिक

Ans :- मुखरित – मुखर + इत

झंकृत – झंकार + इत

शिक्षित – शिक्षा + इत

मेहित – मोह + इत

चर्चित – चर्चा + इत

मौखिक –मुख + इक

संवैधानिक –संविधान + इक

प्राथमिक –प्रथम + इक

नैतिक –नीति + इक

पौराणिक –पुराण + इक

दैनिक –दिन + इक

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*