NCERT Class 7 Hindi Durba Third Chapter मैं हूँ रोबोट Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Third Chapter Main Hun Robot Exercise Question Solution

मैं हूँ रोबोट

(1) पाठ संबंधी प्रश्न

(क) तुममें और रोबोट में क्या – क्या अंतर है ?

(ख) अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे ?

(2) सही मिलान करो

(क) तुम्हारे शरीर में   — चाँद पर पहुँचा है।

(ख) मनुष्य अपनी बुद्दि के बल से  — शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।

(ग) रोबोट का मस्तिष्क  — लोहा – इस्पात और प्लास्टिक का बना है।

(घ) रोबोट का शरीर — विषैले और विषम वतावरण में काम क्र सकता है।

(ङ) रोबोट – कंप्यूटर है

Ans :-

(क) तुम्हारे शरीर में — शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।

(ख) मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से — चाँद पर पहुँचा है।

(ग) रोबोट का मस्तिष्क — कंप्यूटर है।

(घ) रोबोट का शरीर — लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।

(ङ) रोबोट  — विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।

(3) सोचो और जवाब दो

(क) अगर रोबोट की ऑंखें या हाथ न होते तो वह कौन – कौन से काम नहीं कर पाता ?

Ans :- अगर रोबोट की आँखें या हाथ नहीं होते तो वह निम्नलिखित काम नहीं कर पाता-

वह कुछ देख नहीं पाता।

वह हमें कुछ लाकर नहीं दे पाता।

वह हमारे लिए घर की सफाई नहीं कर पाता।

वह चीज़ों को जान तथा समझ नहीं पाता।

(ख) रोबोट ऐसे कौन – कौन से काम क्र सकता है जो मनुष्य क्र सकता ?

Ans :-  ऐसे निम्नलिखित काम हैं, जो मनुष्य नहीं कर सकता परन्तु रोबोट कर सकता है-

रोबोट निर्भीकतापूर्वक ग्रहों से सैम्पल इकट्ठा कर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।

रोबोट सुमद्र की गहराईयों तथा तलहटी में उतर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।

रोबोट बर्फीले स्थानों पर बिना किसी कठिनाई के कार्य कर सकता है। मनुष्य को ऐसा करने में बहुत प्रकार की कठिनाइयाँ होती है।

(ग) रोबोट ऐसे कौन – कौन से काम नहीं क्र सकता जो मनुष्य क्र सकता है ?

Ans :- रोबोट निम्नलिखित काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है-

रोबोट सुंघ नहीं सकता है।

रोबोट स्पर्श नहीं कर सकता है।

रोबोट मनुष्य के समान सुख-दुख का अनुभव नहीं कर सकता है।

रोबोट मनुष्य के समान किसी वस्तु का निर्माण नहीं कर सकता।

(4) आओ कुछ और करें

रोबोट आकार – प्रकार के होते हैं जैसे – गाड़ीनुमा , मशीननुमा आदि। प्रतिकाओं और समाचार – पत्रों से उनके चित्र और मनपसंद लेख काटकर अपनी कॉपी में चिपकाओ।  जरूरत हो तो कंप्यूटर / इंटरनेट की भी मदद लो।

(5) नमूने के अनुसार लिखो

नमूना — सजीव – निर्जीव

(क) सम —

(ख) गरमी —

(ग) गंदा —

(घ) कम —

(ङ) जीवन —

(च) हाज़िर —

Ans :-

(क) सम — विषम

(ख) गरमी — सरदी

(ग) गंदा — साफ

(घ) कम — ज्यादा

(ङ) जीवन — मरण

(च) हाज़िर — गैरहाज़िर

(6) सही शब्द चुनकर वाक्य पुरे करो

(क) मेरा शरीर हाड़ – माँस का नहीं बल्कि लोहा – इस्पात और प्लास्टिक का बना है।  (बल्कि / या)

(ख) वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है ……….. उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)

(ग) पहले खाना खा लो ……………… पढ़ना। (लेकिन/फिर)

(घ) तुम्हें घूमना पसंद है ………………. खेलना? (किंतु/या)

(ङ) मैं तैरना चाहता हूँ ……………. मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)

(च) छाता लेकर जाओ …………….. भीग जाओगे। (फिर/वरना)

 Ans :- (क) मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/या)

(ख) वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है और उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)

(ग) पहले खाना खा लो फिर पढ़ना। (लेकिन/फिर)

(घ) तुम्हें घूमना पसंद है या खेलना? (किंतु/या)

(ङ) मैं तैरना चाहता हूँ लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)

(च) छाता लेकर जाओ वरना भीग जाओगे। (फिर/वरना)

(7) पढ़ो और समझो

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द मैंशब्द के विभिन्न रूप हैं। मैंशब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम हैं। इसी प्रकार वह’ (लड़का अथवा लड़की) तथा तुमसर्वनामों के विभिन्न रूपों से पाँच-पाँच वाक्य बनाओ।

नूमना — वह यंत्र मानव नहीं है। तुम यंत्र मानव हो।

मैं एक यंत्र मानव हूँ। आम भाषा में लोग मुझे रोबोट कहते हैं।

मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं है।

मेरी भी टाँग, भुजा और अँगुलियाँ हैं।

लेकिन मेरे ये सभी अँग धातुओं से बने हैं।

Ans :- वह के रूप-

वे सब घर आ रहे हैं।

तुम के विभिन्न रूप-

तुम्हें घर जाना है। जल्दी करो वरना तुम्हारी माताजी नाराज़ होगीं। तुम्हारा बैग छूट गया है। तुमसे जल्दी चला नहीं जा रहा है। तुमको मेरे कारण मार खानी पड़ेगी। तुमने मेरी बात अच्छी तरह से सुनी नहीं है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*