NCERT Class 7 Hindi Durba Seventh Chapter पुस्तकें जो अमर हैं Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Seventh Chapter Pustakain Jo Amar Hai Exercise Question Solution

पुस्तकें जो अमर हैं

(1) पाठ से

(क) सी ह्यांग ती के समय में पुस्तकें कैसे बनाई जीत थीं?

Ans :- सी ह्यांग ती के समय में पुस्तकें लकड़ी के टुकड़ों पर अक्षर खोदकर बनाई जीत थीं। उस समय कागज़ का आविष्कार नहीं हुआ था। अतः लकड़ी के टुकड़ों पर किताबें बनाई जाती थीं।

(ख) पाठ के आधार पर बताओ कि राजा को पुस्तकों से क्या खतरा था?

Ans :- राजा को लगा कि यदि किसी ने राजाओं के बारे में बुरा-भला लिखा होगा, तो उसकी प्रजा पर इससे बुरा असर पड़ेगा। उसका मानना था कि प्रजा को अपने राजा द्वारा दी गई आज्ञाओं का पालन करना चाहिए और समय पर कर देना चाहिए। परन्तु पुस्तकों के अध्ययन से प्रजा बागी हो सकती थी। अत: राजा ने सभी पुस्तकें जलवा दी।

(ग) पुराने समय से ही अनेक व्यक्तियों ने पुस्तकों को नष्ट करने का प्रयास किया। पाठ में से कोई तीन उदाहरण ढूँढ़कर लिखो।

Ans :- (i) सबसे पहले चीनी सम्राट सी ह्यांग ती के नाम का उदाहरण दिया गया है। उसने अपने समय में राज्य में विद्यमान सभी पुस्तकों को जलवा दिया था।

(ii) दूसरा उदाहरण भारत में छठी शताब्दी में नालंदा विश्वविद्यालय था। इसे आक्रमणकारियों ने जलाकर राख कर दिया था।

(iii) तीसरा उदाहरण प्राचीन नगर सिकंदरिया में स्थित एक बड़े पुस्तकालय का है। इसे भी जान-बूझकर जला दिया गया था।

(घ) बार-बार नष्ट करने की कोशिशों के बाद भी किताबें समाप्त नहीं हुईं। क्यों?

Ans :- बार-बार नष्ट करने की कोशिशों के बाद भी किताबें समाप्त नहीं हुईं। क्योंकि पुस्तक प्रेमियों ने उसे कंठस्थ किया हुआ था। मनुष्य लकड़ी को जला सकता है, दीवार या शीलाओं को तोड़ सकता है। परन्तु मनुष्य के मन को नहीं मार सकता। इसलिए पुस्तकें जलाने के बाद भी लोगों के मन के अंदर जीवित रहीं। जैसे ही राजा मरा सबने उन्हें पुनः लकड़ी के टुकड़ों में उकेर दिया। ऐसा करने से अन्य लोग भी उन पुस्तकों को पुनः पढ़ पाए।

(2) तुम्हारी बात

(क) किताबों को सुरक्षित रखने के लिए तुम क्या करते हो?

(ख) पुराने समय में किताबें कुछ लोगों तक ही सीमित थीं। तुम्हारे विचार से किस चीज़ के आविष्कार से किताबें आम आदमी तक पहुँच सकीं?

(3) सही शब्द भरो

(क) साहित्य की दृष्टि से भारत का ……………. महान है। (अतीत/भूगोल)

(ख) पुस्तकालय के तीन विभागों को जलाकर ……………. कर दिया गया। (गर्म/राख)

(ग) उसे किताबों सहित ………….. में दफ़ना दिया गया। (ज़मीन/आकाश)

(घ) कागज़ ही जलता है, ………….. तो उड़ जाते हैं। (शब्द/पांडुलिपियाँ)

Ans :- (क) साहित्य की दृष्टि से भारत का अतीत महान है। (अतीत/भूगोल)

(ख) पुस्तकालय के तीन विभागों को जलाकर राख कर दिया गया। (गर्म/राख)

(ग) उसे किताबों सहित ज़मीन में दफ़ना दिया गया। (ज़मीन/आकाश)

(घ) कागज़ ही जलता है, शब्द तो उड़ जाते हैं। (शब्द/पांडुलिपियाँ)

(4) पढ़ो , समझो और करो

इतिहास –  इतिहासकार

शिल्प-  ………

गीत-  ………

संगीत- ………

मूर्ति- ………

रचना- ………

Ans :-

इतिहास – इतिहासकार

शिल्प –  शिल्पकार

गीत –  गीतकार

संगीत – संगीतकार

मूर्ति – मूर्तिकार

रचना – रचनाकार

(5) दोस्ती किताबों से

(क) तुमने अब तक पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त कौन-कौन सी पुस्तकें पढ़ी हैं? उनमें से कुछ के नाम लिखो।

(ख) क्या तुम किसी पुस्तकालय या पत्रिका के सदस्य हो? उसका नाम लिखो।

(6) कहानी किताब की

मान लो कि तुम एक किताब हो। नीचे दी गई जगह में अपनी कहानी लिखो।

मैं एक किताब हूँ। पुराने समय से ……………………………………………………………………………. 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*