NCERT Class 7 Hindi Durba Second Chapter सबसे सुंदर लड़की Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Second Chapter Sabse Sundar Ladki Exercise Question Solution

सबसे सुंदर लड़की

(1) वाक्य जोड़ो

नमूना – सहेलियाँ नाचनी हैं। वे गाती भी हैं। सहेलियाँ नाचती – गाती हैं।

(क) लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।

(ख) सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।

(ग) मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।

Ans :- क) लहरें उछलती-कूदती हैं।

(ख) सब बच्चे हँसते-खेलते हैं।

(ग) मेरी माँ पढ़ना-लिखना जानती हैं।

(2) कहानी से

(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

Ans :- हर्ष और कनक को तैरने का कई वर्षों का अनुभव था इसलिए वे समुद्र की लहरों में तैर सकते थे। बिना अभ्यास के मनुष्य के लिए लहरों में तैर पाना संभव नहीं होता है। लेकिन किसी मनुष्य को तैरने का अभ्यास तथा अनुभव है तो वह चाहे उम्र में छोटा हो या बड़ा सरलतापूर्वक समुद्र में तैर सकता है।

(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था?

Ans :-  हर्ष के पिता एक कलाकार थे। वह समुद्र से विभिन तरह की सीपियाँ रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, सुंदर शंख, चित्र-विचित्र पत्थर और बहुत तरह की अन्य वस्तुएँ लाते थे। उनसे वे विभिन्न तरह के खिलौने बनाते थे।

(ग) कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?

Ans :- कनक अपनी माताजी का हाथ बाँटने के लिए शंख की मालाएँ बनाकर बेचती थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी और माताजी मछलियाँ बेचकर घर चलाती थी। मछलियाँ बेचने से उन्हें अधिक आय नहीं होती थी। कनक शंख मालाएँ बनाकर तथा उन्हें बेचकर उनकी सहायता करने का प्रयास करती थी।

(घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

Ans :- कनक तैरने में कुशल थी और इसी कारण वह हर्ष के साथ समुद्र में दूर तक निकल जाती थी। मंजरी अच्छी तैराक नहीं थी। हर्ष के साथ कनक को समुद्र में तैरते देखना मंजरी को अच्छा नहीं लगता था। वह स्वयं हर्ष के साथ कनक के समान तैरना चाहती थी। इसलिए वह कनक को पसंद नहीं करती थी।

(ङ) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

Ans :- कनक ने मंजरी की जान बचाई थी। यदि कनक नहीं होती तो आज वह भी जीवित नहीं होती। उसकी नजरों में कनक दुनिया की सबसे सुंदर और अच्छी लड़की थी इसलिए मंजरी ने कनक को अपना खिलौना दिया था। इस तरह वह कनक के प्रति अपना धन्यवाद प्रकट करना चाहती थी।

(3) रिक्त स्थान भरो

नमूना — गुड़िया जैसी सुंदर

(क)    दूध जैसा  ……….

(ख)    हाथी जैसा ……….

(ग)    रात जैसा ……….

(घ)    रूई जैसा ……….

(ङ)    चीनी जैसा ……….

Ans :-

(क)   दूध जैसा सफ़ेद

(ख)   हाथी जैसा विशाल

(ग)    रात जैसा काला

(घ)    रूई जैसा मुलायम

(ङ)    चीनी जैसा मीठा

(4) कौन – कौन

निचे कुछ शब्द लिखे है। उन्हें उचित खाने में लिखो।

दयालु , डरपोक , साहसी , सुंदर , अमीर , गरीब , समझदार , लालची , ईर्ष्यालु , अच्छी , महनति , आलसी , मुर्ख , लापरवाह , मनमौजी।

कनक     मंजरी

दयालु     डरपोक

साहसी      ईर्ष्यालु

गरीब      अमीर

समझदार  लालची

अच्छी     लापरवाह

मेहनती    मूर्ख

मनमौजी   आलसी

(5) सुंदर

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?

(6) गरीव

(क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?

(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।

(7) जन्मदिन

(क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?

(ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?

(8) समुद्र

(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीजों से क्या-क्या बनाते हैं?

(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।

(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि

– किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए

– पैर में काँच घुस जाए

– कोई ज़हरीला जंतु काट ले

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*