NCERT Class 7 Hindi Durba Ninth Chapter Visvesvaraya Exercise Question Solution
विश्वेश्वरैया
(1) पाठ से
(क) अपने घर के बरामदे में खड़े होकर छ: वर्षीय विश्वेश्वरैया ने क्या देखा?
Ans :- अपने घर के बरामदे में छ: वर्षीय विश्वेश्वरैया ने देखा कि बारिश के कारण वातावरण बहुत सुंदर हो गया है। पेड़ बारिश के कारण धुल गए थे। पत्तियों और टहनियों से पानी टपक रहा था। कुछ दूरी पर धान के खेत लहलहा रहे थे। गली में नाली में पानी जलप्रपात के समान घूम रहा था। उसमें इतनी शक्ति आ गई थी कि वह बहुत बड़े पत्थर को अपने साथ बहाकर ले जा रहा था। देखा जाए, प्रकृति के ये विभिन्न रूप सामूहिक रूप से प्रकृति की शक्ति का प्रदर्शन कर रहे थे। थोड़ी दूर कहीं एक गरीब स्त्री ताड़पत्र की छतरी पकड़े बारिश में खड़ी थी। वह बहुत गरीब थी। उसे देखे विश्वेश्वरैया के मन में प्रश्न उठा की लोग गरीब क्यों होते हैं। इस तरह देखते हुए उन्होंने गरीबी और प्रकृति के विषय में बहुत कुछ जानने का प्रयास किया।
(ख) तुम्हें विश्वेश्वरैया की कौन सी बात सबसे अच्छी लगी? क्यों?
Ans :- विश्वेश्वरैया जिज्ञासु, विचारशील, मेहनती बालक था। उसकी यह तीनों बातें हमें बहुत अच्छी लगीं। जिज्ञासा के कारण वह हर वस्तु के बारे में जानने को उत्सुक रहता था। विचारशील होने के कारण अपने आस-पास होने वाली बातों के विषय में गहराई से सोचता था। मेहनती इसलिए था कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ा परिश्रम करने से भी पीछे नहीं रहता था।
(ग) विश्वेश्वरैया के मन में कौन-कौन से सवाल उठते थे?
Ans :- प्रकृति तथा गरीबी के विषय में विश्वेश्वरैया के मन में सदैव विचार उठते थे। वह हवा, सूर्य और पानी की असीम शक्ति का मूल्यांकन लगता। इसके साथ ही वह गरीब लोगों की दुर्दशा देखकर परेशान रहता। वह ऐसा होने के पीछे कारण जानना चाहता था।
(2) सवाल
विश्वेश्वरैया अपने मन में उठे सवालों का जवाब अपने अध्यापकों और बड़ों से जानने की कोशिश करते थे। क्या तुम अध्यापकों से पाठ्य पुस्तकों के सवालों के अतिरिक्त भी कुछ सवाल पूछते हो? कुछ सवालों को लिखो जो तुमने अपने अध्यापकों से पूछे हों।
(3) अनुमान और विचार
(क) तुम्हें सर्दी-गरमी के मौसम में अपने घर के आसपास क्या-क्या दिखाई देता है?
(ख) तुमने पाठ में पढ़ा कि एक बूढ़ी महिला ताड़पत्र से बनी छतरी लिए खड़ी थी। पता करो कि ताड़पत्र से और क्या-क्या बनाया जाता है?
(ग) विश्वेश्वरैया ने बचपन में रामायण, महाभारत, पंचतंत्र आदि की कहानियाँ सुनी थीं। तुमने पाठ्यपुस्तक के अलावा कौन-कौन सी कहानियाँ सुनी हैं? किसी कहानी के बारे में बताओ।
(घ) तुम्हारे मन में भी अनेक सवाल उठे होंगे जिनके जवाब तुम्हें नहीं मिले। ऐसे ही कुछ सवालों की सूची बनाओ।
(ङ) तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हैं?
(4) वाक्य बताओ
नीचे पाठ में से चुनकर कुछ शब्द दिए गए हैं। तुम इनका प्रयोग अपने ढ़ग के वाक्य बनाने में करो।
(क) हरे-भरे
(ख) उमड़-घुमड़
(ग) एक-दूसरे
(घ) धीरे-धीरे
(ङ) टप-टप
(च) फटी-पुरानी
Ans :- (क) हरे-भरे – हरे-भरे वन मनुष्य के लिए लाभकारी होते हैं।
(ख) उमड़-घुमड़ – बादल उमड़-घुमड़ कर आसमान में छा गए।
(ग) एक-दूसरे – माँ और मैं एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।
(घ) धीरे-धीरे – रेलगाड़ी धीरे-धीरे रुकने लगी।
(ङ) टप-टप – स्नानघर से टप-टप की आवाज़ आ रही है।
(च) फटी-पुरानी – एक छोटी बच्ची फटी-पुरानी फ्रॉक पहने खड़ी थी।
(5) इन वाक्यों को पढ़ो और इन्हें प्रश्नवाचक वाक्यों में बदलो
(क) ज्ञान असीमित है।
(ख) आकाश में अँधेरा छाया हुआ था।
(ग) गड्ढे और नालियाँ पानी से भर गईं।
(घ) उसने एक जल-प्रपात का रुप धारण कर लिया।
(ङ) राष्ट्रीयता की चिंगारी जल उठी थी।
(च) मैं काफी धन कमा लूँगा।
Ans :- (क) क्या ज्ञान असीमित होता है?
(ख) क्या आकाश में अँधेरा छाया हुआ है?
(ग) क्या गड्ढे और नालियाँ पानी से भर गईं हैं?
(घ) क्या उसने एक जल-प्रपात का रुप धारण कर लिया है।
(ङ) क्या राष्ट्रीयता की चिंगारी जल उठी थी।
(च) क्या मैं काफी धन कमा लूँगा।
Leave a Reply