NCERT Class 7 Hindi Durba First Chapter चिड़िया और चुरुंगुन Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba First Chapter Chiriya Aur Churugun Exercise Question Solution

चिड़िया और चुरुंगुन

(1) नमूने के अनुसार लिखो

नमूना — छोड़ घोंसला बाहर आया , देखी डालें , देखे पात। चुरुंगुन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डालें और पत्ते देखे।

(क) डाली से डाली पर पहुँचा,

देखी कलियाँ देखे फूल।

(ख) खाने-गाने के सब साथी,

देख रहे हैं मेरी बाट।

(ग) कच्चे-पक्के फल पहचाने,

खाए और गिराए काट।

(घ) उस तरु से इस तरु पर आता,

जाता हूँ धरती की ओर।

Ans :- (क) चुरुंगुन पेड़ की एक डाली से दूसरी डाली पर गया। उसने डाली पर लगी कलियाँ और फूल देखे।

(ख) चुरुंगुन के साथ खाने और खेलने वाले सभी साथी, उसका इंतजार कर रहे हैं।

(ग) चुरुंगुन ने कच्चे और पक्के फलों में अंतर करना सीख लिया है और वह सब पहचानने लगा है। उसने उनमें से कुछ को खाया है और कुछ को काटकर गिरा भी दिया है।

(घ) चुरुंगुन एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष पर आता-जाता रहता है। वह धरती की ओर भी जाने लगा है।

(2) कविता से

(क) चुरुंगुन अपने उड़नेके बारे में बार-बार अपनी माँ से क्यों पूछता है?

Ans :- चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ के बारे में माँ से इसलिए पूछता है ताकि माँ उसे बता सके कि क्या वह उड़ने के लायक हो गया है। माँ ही उसे बता सकती है कि अभी वह पेड़ से बाहर जा सकता है या नहीं। अपनी माँ की आज्ञा लेकर ही, वह जाना चाहता है।

(ख) चुरुंगुन को कौन-कौन सी चीज़ें अच्छी लगती हैं?

Ans :- चुरुंगुन को डालों-पत्तों पर घूमना, पत्ते का हिलमिल कर हिलना, कलियों और फूलों को देखना, कच्चे-पक्के फल खाना, अपने साथियों के साथ खेलना, सभी वृक्षों पर आना-जाना, धरती की ओर जाना तथा नीला गगन देखना अच्छा लगता है।

(ग) चुरुंगुन अभी-अभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हो?

Ans :- मुझे अपने आसपास दिखने वाली चीजों के विषय में जानना अच्छा लगता है। जब भी मैं बस, कार, मेट्रो आदि में घूमने जाता हूँ, तो विभिन्न स्थानों को देखकर माता-पिता से उसके बारे में प्रश्न करता हूँ। उनसे मुझे बहुत सी रौचक जानकारियाँ प्राप्त होती हैं, जोकि मुझे बहुत अच्छी लगती है।

(3) क्रम से लगाओ

नीचे कुछ चीज़ों के नाम लिखे हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।

फूल , पात , फुनगी , डाल , फल , कलियाँ , धरती , साथी तरु , दाता , गगन

Ans :- डाल, पात, कलियाँ, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरु, धरती, दाना, गगन

(4) और चुरुंगुन उड़ गया

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँ-कहाँ गया होगा? उसने क्या-क्या देख होगा? अपने शब्दों में लिखो।

(5) वचन बदलो

नमूना —

एकवचन    बहुवचन

घोंसला   घोंसले, घोंसलो

डाल

बात

कली

फूल

फल

साथी

तरु

दाना

डैना

Ans :-

एकवचन    बहुवचन

घोंसला     घोंसले, घोंसलो

डाल        डालें, डालों

बात        बातें, बातों

कली         कलियाँ, कलियों

फूल        फूलों

फल        फलों

साथी       साथियों

तरु         तरुओं

दाना        दानें

डैना         डैने

(6) बार – बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ

डाल – ढाल

बात – भात

फूल – मूल

दाना – धान

फल – पल

Ans :- डाल – डाल पर एक तोता बैठा है।

ढाल – युद्ध में ढाल अपनी रक्षा के काम आता है।

बात – ऊँची आवाज़ में बात मत करो।

भात- आज माँ ने भात पकाया है।

फूल – चारों तरफ़ रंग-बिरंगें फूल खिले हैं।

मूल – पौधें की मूल (जड़) में पानी डालना चाहिए।

दाना – पक्षियों को दाना डाल दो।

धान – खेतों में धान पक गए हैं।

फल – फल बहुत मीठे हैं।

पल – पल में दुनिया बदलने लगी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*