NCERT Class 7 Hindi Durba Fifth Chapter थोड़ी धरती पाऊँ Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Fifth Chapter Thori Gharti Pau Exercise Question Solution

थोड़ी धरती पाऊँ

(1) कविता संबंधी प्रश्न

(क) कवि बाग – बगीचा क्यों लगाता है?

(ख) कविता में कवि की क्या विनती है?

(ग) कवि क्यों कह रहा है कि

‘आज सभ्यता वहशी बन,

पेड़ों को काट रही है। ‘

इस पर अपने विचार लिखो।

(घ) कविता की इस पंक्ति पर ध्यान दो –

“बच्चे और पेड़ दुनिया को हरा – भरा रखने हैं।”

अब तुम यह बताओ कि पेड़ों और बच्चों में क्या कुछ समानता है ? उसे अपने ढंग से लिखो।

(2) कैसी लगी कविता 

(क) कविता की कौन – सी पंक्तियाँ सबसे अच्छी लगीं

(ख) वे पंक्तियाँ क्यों अच्छी लगीं

(3) बातचीत

निचे एक लकड़हारे और एक बच्ची की बातचीत दी गई है। इसे अपनी समझ से पूरा करो।

बच्ची – ओ भैया ! आप इस पेड़ को क्यों काट रहे हो ?

लकड़हारा – यह तो मेरा काम है।

बच्ची – पर यह तो गलत है।

लकड़हारा – यह कैसे गलत है ? इसी से तो मेरे परिवार का भरण – पोषण होता है।

बच्ची ………………………………………………….

लकड़हारा ………………………………………………..

(4) बाग – बगीचा

(क) तुम पेड़ों  को बचाने के लिए क्या कुछ क्या कुछ कर सकते हो ? बताओ।

(ख) कविता में कवि ने बगीचा के बारे में बहुत कुछ बताया है। बताओ , निचे लिखी चीजों में से कौन -सी चीज़ें बगीचा में होंगी ?

कार          फूल

क्यारियाँ     चिड़ियाँ

सड़क        फल

खेत        तालाब

कारखाने      पेड़

कुर्सी        कागज़

पत्ता       टहनी

Ans :- (ख) बगीचे में निम्नलिखित चीज़ें होगीं-

फूल

क्यारियाँ

चिड़ियाँ

फल

पेड़

टहनी

पत्ता

(5) यह भी करो

(क) तुम्हारे घर के पास कौन-कौन से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आमतौर पर नज़र आते हैं? उनकी सूची बनाओ।

(ख) अपने आस-पास पता करके ऐसे किसी व्यक्ति से बात करो जिसने कोई पेड़ या पौधा लगाया है। उससे पूछकर निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करो-

(i) पेड़/पौधे का नाम

(ii) कब लगाया था?

(iii) देखभाल की या नहीं?

(iv) क्या वह पेड़/पौधा अब भी मौजूद है?

(6) खोजबीन

हमारे देश में पुराने समय से ही पेड़-पौधों को लगाने और उन्हें कटने से बचाने की परंपरा रही है। कई बार लोगों ने मिलकर पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन भी किया। ऐसे ही किसी आंदोलन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके कॉपी में लिखो। इसके लिए तुम्हें पुस्तकालय, समाचार-पत्रों, शिक्षिका या माता-पिता और इंटरनेट से भी सहायता मिल सकती है।

(7) इन शब्दों के समान अर्थ वाले कुछ शब्दों को लिखो

धरती ………………………………………………………….

चिड़िया ………………………………………………………..

हवा …………………………………………………………….

पेड़ ……………………………………………………………..

दुनिया …………………………………………………………

Ans :- धरती – पृथ्वी, ज़मीन।

चिड़िया – पक्षी, पंछी, खग।

हवा- वायु, समीर, पवन।

पेड़ – वृक्ष, तरु, विटप।

दुनिया – संसार, विश्व।

(8) जंगल, पेड़-पौधों और प्रकृति से संबंधित कुछ कविताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करो। “जंगल” शीर्षक से दी गई कविता को पढ़ो और अपने दोस्तों को सुनाओ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*