NCERT Class 7 Hindi Durba Eighth Chapter काबुलीवाला Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Eighth Chapter Kabuliwala Exercise Question Solution

काबुलीवाला

(1) बार – बार बोलो

(क) मिनी ज़ोर -ज़ोर से पुकारने लगी

(ख) मिनी एक शक भरी नज़र से देखनी हुई खड़ी रही।

(ग) शरीर भी कमज़ोर हो गया था।

(घ) कबुलीबाला दरवाज़े के पास खड़ा हो गया।

(ङ) कागज़ पर किसी नन्हें हाथ की छाप थी।

(2) पढ़ो और समझो

(क) नायक – नायिका

(ख) बालक – बालिका

(ग) गायक – गायिका

(घ) लेखक – लेखिका

(ङ) सेवक – सेविका

(3) पाठ संबंधी प्रश्न

(क) मिनी को ऐसा क्यों लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है?

Ans :- काबुलीवाले के पास एक बड़ा-सा झोला होता था। वह उसे सदैव अपने कंधे पर रखता था। उसे देखकर उसके मन में यह विश्वास हो गया था कि काबुलीवाला अपनी झोली में दो-चार बच्चे चुराकर छिपा लेता है। यह विश्वास उसे अपनी माँ द्वारा भी आ सकता है क्योंकि घर के बड़े बच्चों को डराने के उद्देश्य से ऐसी बातें कह देते हैं। इस तरह वे अजनबियों से बच्चों को दूर रखने का प्रयास करते हैं।

(ख) मिनी की काबुलीवाला से मित्रता क्यों हो गई ?

Ans :- काबुलीवाला मिनी के पिताजी के अतिरिक्त ऐसा दूसरा व्यक्ति था, जो मिनी की बात बड़े ध्यानपूर्वक सुनता था। वह हमेशा मिनी को बादाम-किशमिश देता था तथा उसके दिल बहलाने के लिए मज़ेदार बातें भी किया करता था। बस इसी कारणों से दोनों के मध्य दूरियाँ समाप्त हो गई और वे अच्छे मित्र बन गए।

(ग) काबुलीवाला हमेशा ऐसे क्यों लौटा देता था ?

Ans :- काबुलीवाला मिनी से बहुत प्यार किया करता था। मिनी जैसी ही उसकी भी एक बेटी थी। मिनी को खुश करके उसे लगता था कि वह अपनी बिटिया को खुश कर रहा है। वह मिनी के लिए काजू-बादाम-किशमिश लाया करता था। बेटी के लिए लायी भेंट के लिए पैसे लेना उसे अच्छा नहीं लगता था। अत: वह उसके बदले दिए जाने वाले पैसे लौटा दिया करता था।

(घ) बर्षो बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाला को उसकी किस बात से पहचान लिया ?

Ans :- जब वर्षों बाद मिनी के पिता से मिलने काबुलीवाला आया, तो वह उसे उसकी हँसी देखकर पहचान पाए थे।

(4) सोचो और जबाब दो

(क) रहमान ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर तुम रहमत की जगह होते तो क्या करते?

(ख)  मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मना नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था? क्यों?

(ग) मान लो तुम मिनी हो। अब अपनी कहानी पूरी कक्षा में सुनाओ।

(घ) तुम नीचे लिखे वाक्य को अपनी भाषा में कैसे कहोगे?

पलक झपकते ही रहमत का चेहरा आनंद से खिल उठा।’

(6) शब्द जाल

काबुलीवाला मेवे बेचता था। नीचे कुछ मेवों के नाम लिखे हैं। उन्हें दिए गए शब्दजाल में ढूँढो। ये संज्ञा हैं। इसकी विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण होते हैं। उसे भी सोचकर लिखो।

Ans:-

(7) घूमना – फिरना

काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है।’ मिनी के पिता का ऐसा कहना बताता है कि वह काबुली से बात करके बाहर के देश-दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेता था। आज उसके अलावा और किन किन साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

सूची बनाओ।

(8) देखो , समझो और करो

(क) पहले खाने में घड़ा है।

(ख) निसरे खाने में …….. है।

(ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।

(ङ)………. खाने में कुर्ता है।

(च) नौंवे खाने में …….है।

(छ)………… खाने में चूहा है।

(ज) दूसरे खाने में ………………. है।

(झ)…………… खाने में ……………है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

(ञ) …………… खाने में …………….है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

Ans :- (क) पहले खाने में घड़ा है।

(ख) तीसरे खाने में साँप है।

(ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।

(ङ) छठे खाने में कुर्ता है।

(च) नौंवे खाने में गिलास है।

(छ) आठवे खाने में चूहा है।

(ज) दूसरे खाने में सीढी है।

(झ) सातवें खाने में मोर है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

(ञ) चौथे खाने में मुखौटा है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

(9) इन शब्दों को देखो

बेटी      काबुलीवाला   नायक   जेल

खिड़की   झोली    पैर   बच्चा   रहमत

ये संज्ञा है। इनकी विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। तुम्हें इनके साथ जो भी विशेषण ठीक लगे उसे लगाकर वाक्य बनाओ।

Ans :- (1) बड़ी बेटी को घर लेकर आना।

(2) काबुलीवाला अच्छा है।

(3) नाटक में बूढ़ा नायक पहली बार सुना है।

(4) बड़ी जेल में इन्हें भेज दो।

(5) विशाल खिड़की मेरे पिताजी ने बनवाई थी।

(6) तुम्हारी झोली में चार आम रखे हैं।

(7) छोटे पैर बहुत सुंदर लगते हैं।

(8) शैतान बच्चा रो रहा है।

(9) रहमत सच्चा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*