NCERT Class 6 Hindi Sixth Chapter पार नज़र के Exercise Question Solution

NCERT Class 6 Hindi Sixth Chapter Par Najar Ke Exercise Question Solution

पार नज़र के

कहानी से

(1) छोटू का परिवार कहाँ रहता था ?

Ans :- छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर बने भूमिगत घरों में रहता था।

(2) छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।

Ans :- छोटू को या फिर किसी भी अन्य व्यक्ति को उस सुरंग में जाने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से होता हुआ ज़मीन पर जाने का एक रास्ता था, आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी।

(3) कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?

Ans :- छोटू जब कंट्रोल रूम गया तो उसने देखा सब लोग मंगल पर उतरे हुए यान की वजह से परेशान थे। जब सबका ध्यान स्क्रीन पर था तो उसका ध्यान कॉन्सोल पैनल पर था जिसके बटनों को देखकर वह स्वयं को रोक न सका और बटन दबाने की हरकत कर दी।

(4) इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।

Ans :- मंगल पर पहले आम जन-जीवन हुआ करता था। परन्तु सूरज में हुए परिवर्तन के कारण वहाँ के वातावरण में बदलाव आने लगा और इसी तरह प्रकृति में भी बदलाव आने लगा जिसकी वजह से पशु-पक्षी, पेड़-पौधें और अन्य जीव उस बदलाव को सहने में असमर्थ हो गए और धीरे-धीरे मरने लगे जिससे वहाँ का सारा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया और कुछ भी न बच सका।

(5) कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?

Ans :- अंतरिक्ष यान को नासा (नेशनल एअरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने भेजा था ताकि वह मंगल की मिट्टी के नमूनों को एकत्र करके पृथ्वी पर जांच के लिए मंगवा सके।

कहानी से आगे

(1) (क) दिलीप एम. साल्वी

(ख) जयंत विष्णु नार्लीकर

(ग)आइजक ऐसीमोव

(घ) आर्थर व्लार्क

ऊपर दिए गए लेखकों की अंतरिक्ष संबंधी कहानियां इकट्ठी करके पढ़ो और एक – दूसरे को सुनाओ।  इन कहानियों में कल्पना क्या है और सच क्या है , इसे समझने की कोशिश करो। कुछ ऐसी कहानियाँ छांटकर निकालो , जो आगे चलकर सच साबित हुई हैं।

(2) इस पाठ में अंतरिक्ष बनकर आता है। ‘अजनबी ‘ शब्द पर सोचो। इंसान भी कई बार अजनबी माना जाता है और कोई जगह या शहर  या शहर भी।  क्या तुम्हारी मुलाकात ऐसे किसी  अजनबी से हुई है ? नए स्कूल का पहला अनुभव कैसा था ? क्या उसे भी अजनबी कहोगे ? अगर हाँ तो ‘ अजनबीपन ‘ दूर केसे हुआ ? इस पर सोचकर कुछ लिखो।

अनुमान और कल्पना

(1) यह कहानी ज़मीन के अंदर की जिंदगी का पता देती है।  ज़मीन के ऊपर मंगल ग्रह पर सब कुछ कैसा होगा , इसकी कल्पना करो और लिखो।

(2) मान लो कि  तुम छोटू , और यह कहानी किसी को सुना रहे हो तो कैसे सुनाओगे।  सोचो और ‘ मैं ‘ शैली में यह कहानी सुनाओ।

भाषा की बात

(1)  छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई।

छोटू ने चारों तरफ़ देखा।

उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है।

वाक्यों में मुहावरे विशिष्ट अर्थ देते हैं। नीचे दिए गए वाक्यांशों में ‘नज़र’ के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है। इनका वाक्यों या उचित संदर्भों में प्रयोग करो-

नज़र पड़ना,  नज़र रखना, नज़र आना , नज़रें नीची होना

Ans :- (i) नज़र पड़ना – ज़मीन पर पड़े नोट पर मेरी नज़र पड़ी।

(ii) नज़र आना – सोनू की गलती सबकी नज़र में आ गई है।

(iii) नज़र रखना – परीक्षा में अध्यापक सब बच्चों पर नज़र रखे हुए हैं।

(iv) नज़रें नीची होना – तुम्हारी गलत आदतों से हमारी नज़रें नीची हो गई।

(2) नीचे दो-दो शब्दों की कड़ी दी गई है। प्रत्येक कड़ी का एक शब्द संज्ञा है और दूसरा शब्द विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन-से शब्द संज्ञा हैं और कौन-से विशेषण।

आकर्षक आकर्षण

प्रभाव प्रभावशाली

प्रेरणा प्रेरक

Ans :- (i) आकर्षण संज्ञा तथा आकर्षक विशेषण है।

(क) अपने अभिनय द्वारा सीमा सबके आकर्षण का केन्द्र बन गई थी।

(ख) राम का व्यक्तित्व आकर्षक था।

(ii) प्रेरणा संज्ञा तथा प्रेरक विशेषण है।

​(क) मुझे इस कहानी से प्रेरणा मिली।

(ख) इस किताब में कई प्रेरक कहानियाँ हैं।

(iii) प्रभाव संज्ञा  तथा प्रभावशाली विशेषण है। ​

(क) युद्ध का प्रभाव विनाशकारी होता है।

(ख) प्रधानमंत्री ने प्रभावशाली भाषण दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*