NCERT Class 6 Hindi Ninth Chapter टिकट अलबम Exercise Question Solution

NCERT Class 6 Hindi Ninth Chapter Ticket Album Exercise Question Solution

टिकट अलबम

कहानी से

(1) नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों ? इसका असर कक्षा , के दूसरे लड़के -लड़कियों पर क्या हुआ ?

Ans :- अलबम के, पहले पृष्ठ पर ‘नागराजन’ के मामा ने मोती जैसे अक्षरों में लिखा भेजा था-

‘ए. एम. नागराजन’

“ इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखें नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा।”

ऐसा करने से इस अलबम को कोई नहीं चुरा सकेगा। और अगर किसी नें इसे चुराया तो वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

इसका असर क्लास के दूसरे लड़के-लड़कियों पर भी पड़ा। लड़कों ने इसे अपने अलबम में उतार लिया, लड़कियों ने झट कापियों और किताबों में टीप लिया।

(2) नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई ?

Ans :- नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा का मन दुःखी हो गया और नागराजन के प्रसिद्ध होने के कारण उसके मन में जलन की भावना आ गई, क्योंकि इससे पहले राजप्पा के अलबम की धूम थी।

(3) अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुज़र रहा था?

Ans :- अलबम चुराते समय राजप्पा का मन घबरा रहा था, उसका पूरा शरीर जल रहा था, गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था, क्योंकि उसे यह पता था कि वह गलत कर रहा है और ऐसा करने से वह पकड़ा जाएगा।

(4) राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?

Ans :- राजप्पा को डर था कि कहीं उसकी चोरी पकड़ी न जाए, कहीं पुलिस उसे पकड़ कर न ले जाए।

(5) लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की?

Ans :- जिस तरह मधुमक्खी धीरे-धीरे शहद इकट्ठा करती है उसी प्रकार राजप्पा ने भी सुबह से शाम तक सभी दोस्तों के घर के चक्कर काट-काट कर, एक-एक करके सारी टिकटों को एक अलबम में इकट्ठा करके रखा। दोनों के काम में काफी समानता है। इसी कारण लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से की है।

कहानी से आगे

(1) टिकटों की तरह ही बच्चे और बड़े दूसरी चीज़ें भी जमा करते हैं। सिक्के उनमें से एक हैं। क्या तुम कुछ अन्य चीज़ों के बारे में सोच सकते हो जिन्हें जमा किया जा सकता है? उनके नाम लिखो।

Ans :-  पुराने सिक्के,  तरह-तरह के शंख या सीपें, सोने या चाँदी के कीमती गहनें, कुछ विशेष पेड़ों या पौधों की पत्तियाँ, दूसरे देशों के रूपए के नोट आदि।

(2) टिकट-अलबम का शौक रखने के राजप्पा और नागराजन के तरीके में क्या फ़र्क है? तुम अपने शौक के लिए कौन-सा तरीका अपनाओगे ?

(3) इकट्ठा किए हुए टिकटों का अलग-अलग तरह से वर्गीकरण किया जा सकता है। जैसे, देश के आधार पर। ऐसे और आधार सोचकर लिखो।

Ans :-  देश के आधार पर,  रंगों के आधार पर, छोटे तथा बड़े आकार के आधार पर,  मूल्य के आधार पर।

(4) कई लोग चीज़ें इकट्ठा कर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डमें अपना नाम दर्ज करवाते हैं। इसके पीछे उनकी क्या प्रेरणा होती होगी? सोचो और अपने दोस्तों से इस पर बातचीत करो।

Ans :- इसके पीछे उनकी यही प्रेरणा होती है कि उन्हें प्रसिद्धि मिले, पूरा संसार उन्हें जानें।

अनुमान और कल्पना

(1) राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को क्यों नहीं कह पता है ? अगर बह कह देता तो क्या कहानी के अंत पर कुछ फ़र्क पड़ता ? कैसे ?

(2) कक्षा के बाकी विधार्थी स्वयं अलबम क्यों नहीं बनाते थे ? वे राजप्पा और नागराजन के अलबम के दर्शक मात्र क्यों रह जाते हैं ? अपने शिक्षक को बताओ।

भाषा की बात

निम्नलिखित शब्दों को कहानी में ढूँढ़कर उनका अर्थ समझो। अब स्वयं सोचकर इनसे वाक्य बनाओ-

खोंसना    जमघट    टटोलना कुढ़ना

अगुआ     पुचकारनाखलना     हेकड़ी

Ans :- खोंसना शीला ने अपनी साड़ी का पल्लु खोंस लिया।

जमघट गंगा नदी के तट पर आज जमघट लगा हुआ था।

टटोलना चोरी होने की बात सुनकर सबने अपनी-अपनी जेबों को टटोलना शुरु कर दिया।

कुढ़ना शोभा की तरक्की को देखकर तुम्हें कुढ़ना नहीं चाहिए।

अगुआ − राम अपनी कक्षा का अगुआ बनकर चल रहा था।

पुचकारना हँसमुख और प्यारे बच्चों को देखकर उन्हें पुचकारने का मन करता है।

खलना − वह अपने काम के कारण सबकी आँखों में खलने लगा है।

हेकड़ी ज़्यादा हेकड़ी मत दिखाओ नहीं तो मुझे क्रोध आ जाएगा।

(2) कहानी से व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए नहींअर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उल्टा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।

Ans :- शर्म बेशर्म (नकारात्मक विशेषण)

टिकट बगैर टिकट (नकारात्मक विशेषण)

मशहूर बदनाम (नकारात्मक विशेषण)

मान − अपमान (नकारात्मक विशेषण)

उत्तर − निरूत्तर (नकारात्मक विशेषण)

कुछ करने को

(1) मान लो कि स्कूल में तुम्हारी कोई प्रिय चीज़ खो गई है। तुम चाहते हो कि जिसे वह चीज़ मिले वह तुम्हें लौटा दे। इस संबंध में स्कूल के बोर्ड पर लगाने के लिए एक नोटिस तैयार करो जिसमें निन्मलिखित बिंदु हों –

(क) खोई हुई चीज़

(ख) कहाँ खोई ?

(ग) मिल जाने पर कहाँ लौटाई जाए ?

(घ) नोटिस लगाने वाले /वाली का नाम और कक्षा

(2) डाक टिकटों के बारे में और जानना चाहो तो नेशनल बुक ट्रस्ट , नयी दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक डाक टिकटों की कहानी पढ़ो।

सुनना – सुनाना

(1) राजप्पा और नागराजन की तरह क्या तुम भी कोई शोक रखते हो ? उससे जुड़े किस्से सुनाओ।

(2) कुछ कहानियाँ सुखात होती हैं और कुछ कहानियाँ दुखांत। इस कहानी के अंत को तुम दुखांत मानोगे या सुखात ? बताओ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*