NCERT Class 5 Hindi First Chapter Rakh Ki Rassi Exercise Question Solution
राख की रस्सी
शहर की तरफ़
(1) “मंत्री ने अपने बेटे को शहर की तरफ़ रवाना किया।”
(क) मंत्री ने अपने बेटे को शहर क्यों भेजा था?
Ans :- मंत्री ने अपने बेटे को शहर में पैसे कमाने के लिए भेजा था। उसने अपने बेटे को सौ भेड़ों दीं। उसने भेड़ें देकर कहा कि इन भेड़ों को मारना या बेचना नहीं है। इन्हें वापस लाना और साथ में जौ के सौ बौरे भी लाना। मंत्री जानता था कि यदि उसका बेटा यह कार्य करने में सफल हो गया तो उसके बेटे को शहर व दुनियादारी की समझ आ जाएगी।
(ख) उसने अपने बेटे को भेड़ों के साथ शहर में ही क्यों भेजा?
Ans :- मंत्री ने अपने बेटे को शहर इसलिए भेजा ताकि वहाँ की समझदारी, चालाकी, काम करने का तरीका उसके बेटे को समझ में आ सके।
(2) ‘जौ’ एक तरह का अनाज है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसकी रोटी बनाई जाती है, सत्तू बनाया जाता है और सूखा भूनकर भी खाया जाता है। अपने घर में और स्कूल में बातचीत करके कुछ और अनाजों के नाम पता करो।
गेहूँ जौ
चना बाजरा
ज्वार मक्का
(3) गेहूँ और जौ अनाज होते हैं और ये तीनों शब्द संज्ञा हैं। ‘गेहूँ’ और ‘जौ’ अलग-अलग किस्म के अनाजों के नाम हैं इसलिए ये दोनों व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं और ‘अनाज’ जातिवाचक संज्ञा है। इसी प्रकार ‘रिमझिम’ व्यक्तिवाचक संज्ञा है। और ‘पाठ्यपुस्तक’ जातिवाचक संज्ञा है।
(क) नीचे दी गई संज्ञाओं का वर्गीकरण इन दो प्रकार की संज्ञाओं में करो –
लेह धातु शेरवानी भोजन
ताँबा खिचड़ी शहर वेशभूषा
Ans :-
व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा
लेह धातु
खिचड़ी भोजन
शेरवानी वेशभूषा
ताँबा शहर
तुम सेर , में सवा सेर
(1) मंत्री ने बेटे से कहा, “पिछली बार भेड़ों के बाल उतार कर बेचना मुझे ज़रा भी पसंद नहीं आया।”
क्या मंत्री को सचमुच यह बात पसंद नहीं आई थी? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।
Ans:- मंत्री को यह तो बहुत पसंद आया था कि बेटा उसका दिया काम कर आया है। लेकिन जब उसे पता चला होगा कि यह काम उसके बेटे के स्थान पर एक लड़की ने किया है, तो उसे बहुत दुख हुआ होगा। वह अपने बेटे को समझदार और चालाक बनाना चाहता था। लेकिन लड़की के कारण ऐसे हो नहीं पाया।
बात को कहने के तरिके
(1) नीचे कहानी से कुछ वाक्य दिए गए हैं। इन बातों को तुम और किस तरह से कह सकती हो –
(क) चैन से ज़िंदगी चल रही थी।
(ख) होशियारी उसे छूकर भी नहीं गई थी।
(ग) मैं इसका हल निकाल देती हूँ।
(घ) उनकी अपनी चालाकी धरी रह गई।
Ans :- (क) जिंदगी आराम से कट रही थी।
(ख) वह बिल्कुल होशियार नहीं था।
(ग) मैं इसका उपाय बता देती हूँ।
(घ) उनकी चालाकी किसी काम नहीं आई।
Leave a Reply