NCERT Class 5 Hindi Fifth Chapter Jaha Chaho Waha Raho Exercise Question Solution
जहाँ चाह वहाँ राह
सवाल हमारे , जवाब तुम्हारे
(1) इला को लेकर स्कूल वाले चिंतित क्यों थे? क्या उनका चिंता करना सही था या नहीं? अपने उत्तर का कारण लिखो।
Ans :- स्कूल वाले इला की सुरक्षा और उसके काम करने की धीमी गति को लेकर चिंतित थे। स्कूल वालों का चिंता करना सही था क्योंकि ऐसे बच्चे अपनी सुरक्षा स्वयं नहीं कर पाते और परीक्षा के समय जल्दी लिख नहीं पाते हैं।
(2) इला की कशीदाकारी में खास बात क्या थी?
Ans :- इला की कशीदाकारी में अनेक प्रान्तों की कशीदाकारी की झलक मिलती है। जैसे- लखनऊ, बंगाल, काठियावाड़ी टाँके इत्यादि। पत्तियों को उसने चिकनकारी से सजाया था, डंडियों को कांथा से उभारा था। अत: उसने पारम्परिक डिजाइनों में नवीनता का मिश्रण किया था।
(3) सही के आगे (✓) का निशान लगाओ।
इला दसवीं की परीक्षा पास नहीं कर सकी, क्योंकि ……
परीक्षा के लिए उसने अच्छी तरह तैयारी नहीं की थी।
वह परीक्षा पास करना नहीं चाहती थी।
लिखने की गति धीमी होने के कारण वह प्रश्न-पत्र पूरे नहीं कर पाती थी।
उसको पढ़ाई करना कभी अच्छा लगा ही नहीं।
Ans :- लिखने की गति धीमी होने के कारण वह प्रश्न-पत्र पूरे नहीं कर पाती थी। (✓)
इला दसवीं की परीक्षा पास नहीं कर पाई क्योंकि लिखने की गति धीमी होने से वह अपना प्रश्न पत्र पूरा नहीं कर पाई थी।
(4) क्या इला अपने पैर के अँगूठे से कुछ भी करना सीख पाती, अगर उसके आस-पास के लोग उसके लिए सभी काम स्वयं कर देते और उसको कुछ करने का मौका नहीं देते?
Ans :- अगर इला के आसपास के लोग उसका काम कर देते, तो उसे काम करने की इच्छा ही नहीं होती। इस तरह वह सदैव के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाती। आगे चलकर वह कुछ भी सीख नहीं पाती।
कशीदाकारी
(1) (क) इस पाठ में सिलाई-कढ़ाई से संबंधित कई शब्द आए हैं। उनकी सूची बनाओ। अब देखो कि इस पाठ को पढ़कर तुमने कितने नए शब्द सीखे।
Ans :-
पल्लू टाँके बैलबूटे
कढ़ाई कशीदाकारी
सुई पिरोना रेशमी परिधान
(ख) नीचे दी गई सूची में से किन्हीं दो से संबंधित शब्द (संज्ञा और क्रिया दोनों ही) इकट्ठा करो।
फुटबाल, बुनाई (ऊन), बागबानी, पतंगबाज़ी
Ans :-
(ख) बुनाई – ऊन, सिलाई, फंदे, एक घर, धागा, नमूने (डिजाइन), पिरोना इत्यादि।
पतंगबाजी – सद्दी, मांजा, पतंग, चर्खी, कन्नी देना, उड़ाना, भागना इत्यादि।
बागबानी – रोपाई, खुरपा, पौधा, पानी, खाद, सिंचाई, खोदना, लगाना, उगना इत्यादि।
फुटबाल – बॉल, जाल, खिलाड़ी, मैदान, खेलना, मारना, दौड़ना इत्यादि।
Leave a Reply