NCERT Class 4 Hindi Third Chapter Kirmich Ke Gend Exercise Question Solution
किरमिच की गेंद
(१) दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी।
दिनेश क्या खोज रहा था?
Ans :- दिनेश क्रिकेट की गेंद खोज रहा था।
(२) दिनेश को कैसे पता चला होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है?
Ans :- दिनेश को क्यारी में किसी चीज़ के गिरने की आवाज़ सुनाई दी थी। उसने उससे अंदाजा लगाया कि यहाँ गेंद गिरी होगी।
(३) दिनेश अच्छी तरह जानता था कि गेंद दीपक की नहीं है।
दिनेश को यह बात कैसे पता चली कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?
Ans :- दिनेश को जो गेंद मिली थी। वह नई चमचमाती गेंद थी। दीपक ने बताया कि पाँच महीने पहले उसकी गेंद खोई थी। इससे पता चला कि गेंद दीपक की नहीं थी।
(४) दीपक बार-बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा?
Ans :- दीपक बार-बार गेंद को अपनी इसलिए बता रहा होगा क्योंकि वह गेंद लेना चाहता था।
गेंद किसकी
(१) दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे में कौन – कौन सी बातें बताई ?
Ans :- दीपक ने बताया कि गेंद पाँच महीने पहले खोई थी।
मेरी गेंद पर लाल रंग का ऐसा ही निशान था।
उसकी गेंद से ऐसे ही टप्पे की आवाज़ आती थी।
यह वह पापा से कहलवा सकता है कि गेंद मेरी है।
कहाँ
सामने की क्यारी में भिंडियों के ऊँचे-ऊँचे पौधे थे।
एक ओर सीताफल की घनी बेल फैली हुई थी।
सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा। बताओ और कौन-कौन सी सब्ज़ियाँ बेल और पौधे पर लगती हैं?
बेल पौधा
सीताफल भिंडी
लौकी गोभी
तोरी बैंगन
परवल टमाटर
करेला मिर्च
तरह – तरह की गेंदे
गेंदों के अनेक रंग-रूप होते हैं। अलग-अलग खेलों में अलग-अलग प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। नीचे दी गई जगह में खेलों के अनुसार गेंदों की सूची बनाओ।
क्रिकेट किरमिच
वॉलीबाल रबड़
टेनिस रबड़
हॉकी रबड़
फुटबॉल चमड़ा
एक , दो , तीन
दिनेश ने तिमंज़िली इमारत की ओर देखा।
जिस इमारत में तीन मंज़िलें हों, उसे तिमंज़िली इमारत कहते हैं। बताओ, इन्हें क्या कहेंगे?
(१) जिस मकान में दो मंज़िलें हों।
(२) जिस स्कूटर में दो पहिए हों।
(३) जिस झंडे में तीन रंग हों।
(४) जिस जगह पर चार राहें मिलती हों।
(५) जिस स्कूटर में तीन पहिए हों।
Ans :- (१)जिस मकान में दो मंज़िलें हों। दुमंजिला मकान।
(२) जिस स्कूटर में दो पहिए हों। दुपहिया स्कूटर।
(३) जिस झंडे में तीन रंग हों। तिरंगा झंडा।
(४) जिस जगह पर चार राहें मिलती हों। चौराहा।
(५) जिस स्कूटर में तीन पहिए हों। तिपहिया स्कूटर।
सब्जी एक नाम अनेक
एक ही सब्ज़ी या फल के नाम अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग होते हैं। नीचे ऐसे कुछ नाम दिए गए हैं।
सीताफल, कांदा, बटाटा, अमरूद, तोरी, शरीफ़ा, काशीफल, बैंगन, नेनुआ, तरबूज, कुम्हड़ा, घीया
Ans : – सीताफल, अमरूद, तोरी, शरीफ़ा, बैंगन, तरबूज, घीया- दिल्ली
कांदा – गुजरात, मुम्बई।
काशीफल – उत्तर प्रदेश।
बटाटा – गुजरात, मुम्बई।
कुम्हड़ा – उत्तर प्रदेश, बिहार।
नेनुआ – बिहार।
Leave a Reply