NCERT Class 3 Hindi Fourteenth Chapter सबसे अच्छा पेड़ Exercise Question Solution

NCERT Class 3 Hindi Fourteenth Chapter Sabse Achcha Per Exercise Question Solution

सबसे अच्छा पेड़

ज़रा सोचो तो

(१) तीनों भाई किस मौसम में घर की तलाश में निकले ?

Ans :- तीनों गर्मी के मौसम में घर की तलाश में निकले।

(२) तुम्हें कैसे पता चला ?

Ans :- इस मौसम में आम की चर्चा की  गई है जोकि गर्मी के मौसम का फल है। अतः हमने अंदाज़ा  लगा लिया कि यह गर्मी का मौसम है।

(३) कौन – सा महीना होगा ?

Ans :- यह लगभग जुलाई का महीना होगा क्योंकि उस समय बारिश भी थी और गर्मी भी।

(४) घर की तलाश पर निकलने से पहले वे कहाँ रहते होंगे ?

Ans :- घर की तलाश में निकलने से पहले वह गुफाओं में या खानाबदोशों की तरह कहीं भी रह जाते होगें।

कैसे चुनोगी

इन मौकों पर तुम किस पेड़ के पत्ते का इस्तेमाल करोगी —

(१) मेहमान को खाना खिलाने के लिए

 Ans :-  केले के पत्ते का

(२) बारिश में भीगते समय छाते की तरह

Ans :- केले और पाम के पत्ते का

(३) सीटी बजाने के लिए

Ans :- आम के पत्ते का

(४) रंग बनाने के लिए

Ans :- टेसू के फूल का

(५) गर्मी से परेशान होकर पंखा करने के लिए

Ans :- नारियल के पत्ते का

आओ बनें खोजू

रबड़ के पेड़ की छाल पर चीरा लगाने से दूधिया रस निकलता है। पता करो किन पेड़ों या पौधों के पत्ते को तोड़ने पर दूधिया रस निकलता है। अब पत्तों को सुखाकर चिपकाओ।

(१) जिससे दूधिया रस निकलते हो।

Ans :- पीपल की टहनियों को काटने पर दूध जैसा निकलता है।

(२) जो चिकनी होती हों।

Ans :- केला, मनीप्लान्ट

(३) जिन पत्तियों की नसें उभरी हुई होती हैं।

Ans :- पान, पीपल

कैसे पड़े नाम ?

हम दाँतों को मंजन से माँजते हैं। इसीलिए मंजन को मंजन कहते हैं। अब सोचो और लिखो इनके नाम ये क्यों हैं?

दातुन, छलनी, मथनी

Ans :- दातुन – इससे दाँत साफ़ होते हैं इसलिए इसका नाम दातुन है।

छलनी – इससे चीज़ें छानी जाती हैं। इसमें छेद होते हैं इसलिए इसे छलनी कहते हैं।

मथनी – इससे दूध दही मथा जाता है इसलिए इसका नाम मथनी है।

पहचानो तो

इनमें से कौन – सी चीज़ किससे बनी है ?

तुलना करो

कुछ और फलों के नाम लिखो।

गुटली वाले           बिना गुटली वाले

आम, खुबानी, आडू    केला, पपीता, खरबूजा

लीची, चीकू          सेब, अमरूद, तरबूज़

आलू बुखारा, बेर        संतरा, मौसमी

जामुन                 अनार

बताओ

(१) किन फलों को छिलके के साथ नहीं खा सकते?

Ans :- नारियल, अनार, संतरा, मौसमी, केला, पपीता, आम, तरबूज़, खरबूज़ा इत्यादि फलों को छिलके के साथ नहीं खा सकते हैं।।

(२) कौन-से फल हर मौसम में मिलते हैं?

Ans :- केला, मौसमी, पपीता।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*