NCERT Class 2 Hindi Ninth Chapter बुलबुल Exercise Question Solution

NCERT Class 2 Hindi Ninth Chapter Bulbul Exercise Question Solution

बुलबुल

पहचानो

(१) इनमें से बुलबुल कौन है ? उसके चित्र के ऊपर गोला लगाओ।

Ans:- पहला चित्र बुलबुल का है ।

तुमने बुलबुल को कैसे पहचाना?

Ans: – मैंने बुलबुल को पहचाना मैंने बुलबुल को उसकी पूँछ से पहचाना। वह आगे से लाल रंग थी तथा पूँछ का आखिरी सिरा सफ़ेद रंग का था। साथ ही उसके सिर को देखा, जो काले रंग का था। इन सब बातों से बुलबुल को पहचानना सरल हो गया।

(२) सिपाही बुलबुल के सिर पर काले रंग की कलगी होती है। ऐसे कुछ और पक्षियों के नाम सोचो जिनके सिर पर कलगी होती है। बताओ उनकी कलगी का रंग क्या होता है?

पक्षी    कलगी का रंग                            

मोर      गहरा नीला

हुदहुद       गहरी पीली और काली धारियाँ

मुर्गा         लाल

(३) कलगी वाली बुलबुल को सिपाही बुलबुल क्यों कहते होंगे?

Ans:- सिपाही बुलबुल की गर्दन तथा कान के नीचे लाल रंग के निशान पाए जाते हैं। इसे कवि कुर्बानी तथा बलिदान के प्रतीक स्वरूप लेते हैं इसलिए इन्हें सिपाही बुलबुल कहा जाता है।

(४) पाठ में बुलबुल के बारे में बहुत-सी बातें बताई गई हैं। उनमें से कोई तीन बातें लिखो।

Ans:-  इसकी पूँछ का आखिरी भाग सफ़ेद रंग का होता है।

इसके पूँछ का भीतरी भाग लाल रंग का होता है।

इसका शरीर भूरा और सिर का रंग काला होता है।

बुलबुल और तुम

(१) बुलबुल अपना घर घास और जड़ों से बनाती है। तुम्हारा घर किन चीज़ों से बना है? पता करो।

Ans:- हमारा घर ईंट, बजरी, रोड़ी, सीमेंट, लोहे की मोटी-पतली सलाखों से बनता है।

(२) बुलबुल क्या खाना पसंद करती है? तुम्हें क्या-क्या पसंद है?

Ans:- बुलबुल खाने में कीड़े, फल आदि खाना पसंद करती है। मुझे गाजर, मटर, गाजर का हलुवा, गोभी के परांठे, आदि खाना पसंद है।

हमें पहचानो

(१) में काली हूँ। मीठा गाना गाती हूँ।

Ans:- कोयल

(२) में हरा हूँ। लाल मेरी चोंच है। हरि मिर्च खाता हूँ।

Ans:-  तोता

(३) सूप जैसे कान हैं। मोटे – मोटे पाँव हैं। लंबे – लंबे दाँत हैं।

Ans:-  हाथी

(४) सिर पर ताज है। दुम पर पैसा है। बादल देखकर नाचता हूँ।

Ans:-  मोर

(५) घरों में आता हूँ। सारि चींजे कुतर जाता हूँ।

Ans:- चूहा

एक नाम

बुलबुल, तोता, चिड़िया, कबूतर पक्षी कहलाते हैं। नीचे लिखी चीज़ों को क्या कहते हैं? लिखो।

गोभी, आलू, भिंडी = सब्ज़ी

संतरा, केला, सेब = फल

गाय, हाथी, कुत्ता = जानवर

मूँग, चना, अरहर = दालें

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*