NCERT Class 2 Hindi First Chapter Oont Chala Exercise Question Solution
ऊँट चला
झटपट कविता पढ़ कर मजा लो।
‘ऊँचा ऊँट’
…………………….
कुछ ऊँट ऊँचा
कुछ पूँछ ऊँची
कुछ ऊँचे ऊँट की
पीठ ऊँची
अब जल्दी – जल्दी बोलकर देखो। जीभ लड़खड़ा गई न ! कैसी लगी कविता ? अब इस कविता को अपने मन से नाम दो। ऊपर दी गई जगह में लिख भी दो।
Ans :- यह कविता हमें बहुत अच्छी लगी। इस कविता का नाम ‘ऊँचा ऊँट’ होना चाहिए।
रेगिस्तान
ऊँट रेगिस्तान में ज्यादा मिलते हैं। निचे दो चित्र बने हैं। सही जगह पर ऊँट का चित्र बनाओ।

बालू या रेत कहाँ – कहाँ मिलती है ?
Ans :- बालू या रेत समुद्र किनारे या रेगिस्तान में प्राप्त होती है।
हिलता डुलता ऊँट चला
इतना ऊँचा ऊँट चला
अब बताओ
(क) ऊँट कितना ऊँचा?
तुम्हारी कक्षा की दीवार जितना , हाथी जितना , बिजली के खंभे जितना, ………. जितना
Ans :- ऊँट मेरी कक्षा की दीवार जितना ऊँचा होता है।
(ख) हाथी कितना मोटा?
तुम्हारी माँ के संदूक जितना, ऊँट जितना, पहाड़ जितना , ………. जितना
Ans :- हाथी माँ के संदूक जितना मोटा होता है।
(ग) चींटी कितनी छोटी?
चीनी के दाने जितनी, चावल के दाने जितनी, इलायची के दाने जितनी, ……….जितनी
Ans :- चींटी चीनी के दाने जितनी छोटी होती है।
(क) ऊँट से ऊँची चीज़ों के नाम पर गोला लगाओ।
बछिया, तुम्हारी कक्षा की छत, बिजली का खंभा, हाथी, आम का पेड़
Ans :- बिजली का खंभा, हाथी, आम का पेड़।
(ख) ऊँट के नीचे से क्या-क्या निकल सकता है?
Ans :- एक छोटा बच्चा, एक बछिया, एक भेड़ या बकरी, कुत्ता और सभी छोटी चीज़ें।
(ग) किन-किन चीज़ों की मदद से ऊँट पर चढ़ोगे?
Ans :- सीढ़ी, बड़े डिब्बे आदि।
ऊँची गर्दन, ऊँची पीठ,
पीठ उठाए ऊँट चला
बताओ, ये सब क्या उठाकर चलेंगे।
हाथी – लकड़ी, सवारी, सामान
टीचर जी – लकड़ी, सवारी, सामान
पिताजी – बैग,मुझे, सामान
शेर – शिकार, शावक
दादा जी – छड़ी, पोते-पोती को , सामान
(क) नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। इन्हें बोलकर देखो। अब मिलते-जुलते शब्दों को सही खानों में लिखो।
जूट, सूट, भला, धँस, हँस, तब, कब, गला, आलू, चालू
ऊँट — बालू — फँस — चला — जब
जूट आलू धँस भला कब
सूट चालू हँस गला तब
(क) कविता में ब से शुरू होने वाले शब्द कौन-कौन से हैं? उनके नीचे रेखा खींचो।
Ans :- बालू, बोझ, बैठेगा, बता
(ख) तुम्हारा नाम किस अक्षर से शुरू होता है? उस अक्षर से चार शब्द और लिखो।
Ans :- मेरा नाम सुनिता है और यह ‘स’ से शुरू होता है।
सरगम, सरिता, सरोज, सुमेर
बालू है तो होने दो
बोझ ऊँट को ढोने दो
(क) बहुत से जानवरों को बोझा ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्या तुम्हें यह ठीक लगता है? क्यों?
Ans : – जानवरों से बोझा ढोने का काम करवाना हमें ठीक नहीं लगता। मनुष्य कभी यह नहीं सोचता है कि उसके कारण जानवरों को कितनी परेशानी उठानी पड़ती है। हमें चाहिए कि जानवरों से इस प्रकार के काम न करवाएँ। उन्हें भी हमारी तरह जीने के अधिकार दिए जाएँ।
(ख) तुम्हारे आसपास कौन-कौन बोझ उठाते हैं?
Ans :- गाय, बैल, गधा, खच्चर, घोड़ा, भैंसा इत्यादि हमारे यहाँ बोझ उठाते हैं।
अक्की बक्की
करें तरक्की
Ans: – अक्की बक्की
करें तरक्की
इक्की दुक्की
बनें पढ़क्की
(क) इस कविता में कुल कितनी बार ऊँट शब्द आया है? बिना देखे बताओ। …………………. बार
Ans :- तेरह बार ऊँट शब्द आया है।
Leave a Reply