NCERT Class 1 Hindi Twenty-Three Chapter सात पूंछ का चूहा Exercise Question Solution

NCERT Class 1 Hindi Twenty-Three Chapter Sat Punchh Ka Chuha Exercise Question Solution

सात पूंछ का चूहा

चूहे ने बेकार ही सातों पूँछें कटवा लीं। सोचो तो, सात पूँछों से वह कितना सारा काम कर लेता। बताओ ये क्या-क्या कर पाते अगर-

(1) हाथी के पास चार सूँड़ होती तो…..

Ans:- हाथी के पास चार सूँड़ होती तो वह अपनी सूँड से बच्चों के लिए बरसात कर पाता। अलग-अलग फल खा पाता। बहुत सारे बच्चों को उठाकर ऊपर बिठा पाता।

(2) बंदर की तीन पूँछ होती तो …….

Ans:- बंदर के पास तीन पूँछ होती तो वह एक साथ तीन डालों को पकड़ लेता।

(3) ऊँट की गर्दन खूब-खूब लंबी होती तो….

Ans:- ऊँट की गर्दन खूब-खूब लंबी होती तो वह दूर-दूर तक देख पाता। ऊँचे-ऊँचे पेड़ों से अच्छे फल खा लेता।

चूहा बिना पूँछ के क्या नहीं कर पाएगा ?

Ans:- चूहे के लिए पूँछ बहुत महत्वपूर्ण होती है। इससे वह अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करता है तथा शरीर का संतुलन भी बनाए रखता है। यदि चूहा पूँछकटा होगा तो उसके शरीर का तापमान बिगड़ जाएगा साथ ही उसे संतुलन बनाए रखने में कठिनाई होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*