NCERT Class 4 Hindi Eight Chapter Kaun Exercise Question Solution
कौन ?
कविता से
(१) कविता पढ़कर बताओ कि यह शरारती जीव घर में कहाँ-कहाँ गया?
Ans :- यह शरारती जीव घर में हर जगह गया; जैसे- कपड़ों व पुस्तकों की अलमारी में, रसोईघर में, दीवार पर और जूते रखने की जगह पर कोने-कोने में गया।
(२) किस तरह की चीज़ों का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ?
Ans :- घर में अनाज, किताबों, चप्पल-जूतों आदि चीज़ों का बहुत नुकसान हुआ।
कभी कुतर जाता है चप्पल
शरारती जीव ने बहुत सारी चीज़ों को कुतरा, बिखराया और काटा। अब तुम बताओ कि किन-किन चीज़ों को-
कुतरा जा सकता है बिखराया जा सकता है काटा जा सकता है
कपड़ा अनाज रस्सी
हल्का प्लास्टिक नमक तार
कागज़ चीनी कपड़ा
कबाड़ का हिसाब
(१) कबाड़ी क्या-क्या सामान खरीदते हैं?
Ans :- कबाड़ी पुराने अखबार, कॉपियाँ, किताबें, लोहा, प्लास्टिक इत्यादि चीज़ें खरीदते हैं।
(२) पता करो कि पुराना अखबार या रद्दी किस भाव से बिकते हैं?
Ans :- पुराना अखबार पंद्रह रुपये किलो और रद्दी दस रुपये किलो के हिसाब से बिकते हैं।
घुसपैठ
(१) इस शरारती जीव के अलावा और कौन – कौन से जीव तुम्हारे घर में घुस जाते हैं ?
Ans :- छिपकली, चीटियाँ, मकड़ी, मच्छर, मक्खी, चिड़िया, कबूतर
Leave a Reply